श्री अन्न मानव स्वास्थ्य के साथ किसानों के समृद्धि का रास्ता : निदेशक
भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता श्री अन्न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगी ही नहीं है बल्कि किसानों के समृद्धि का महत्वपूर्ण कारक बन सकता है। बदलती जीवनशैली में मोटे अनाज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। बाजरा, ज्वार, रागी, मडुआ, कुटकी, कोदो जैसे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। यह बातें बिहार कृषि विवि (बीएयू) के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने विश्व श्री अन्न दिवस के मौके पर कही।
कार्यक्रम का आयोजन यह आयोजन बीएयू परिसर में बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन परियोजना द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रक्षेत्र दिवस से हुई जिसमे 50 विद्यार्थी, किसान और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस मौके पर उन्नत मिलेट्स उत्पादन तकनीक, मूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.