श्री अन्न पुनरुद्धार योजना के तहत शिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजन
शामली, जुलाई 9 -- विकास क्षेत्र के ग्राम ताहिरपुर भभीसा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की श्री अन्न पुनरुद्धार योजना 2026-27 के अंतर्गत शिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने श्री अन्न की पौष्टिकता, वैज्ञानिक खेती और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विस्तार से जानकारी दी। गुरुवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को श्री अन्न के पोषण, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व से अवगत कराना तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बाजरा, ज्वार, रागी कोदो और सांवा जैसी प्रमुख मिलेट्स फसलों की उन्नत खेती, मूल्य संवर्धन तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.