बलरामपुर, फरवरी 18 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश श्री अन्न पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र उतरौला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र उतरौला के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक एवं शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का उद्देश्य मोटे अनाज के उत्पादन, उपयोग एवं पोषण संबंधी महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। एडीओ कृषि रघुनन्दन वर्मा ने कहा कि सरकार चालू वित्तीय वर्ष में गांव-गांव किसानों को प्रशिक्षित कर मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने मिड डे मील योजना में श्री अन्न को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। तकनीकी सहायक रामकेश्वर मिश्रा ने अध्यापकों को मिलेट्स के उत्पादन, पोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.