बिजनौर, जुलाई 16 -- श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र में विकास क्षेत्र के प्रभारी अध्यापकों को गोष्ठी में प्रशिक्षण दिया गया।गुरुवार को बीआरसी पर आयोजित प्रशिक्षण में अनुज कुमार प्राविधिक सहायक ने मोटे अनाज की खेती एवं उनके बने उत्पादो को मानवीय शरीर के लिए लाभप्रद बताया। रमेश कुमार राजकीय कृषि निवेश भंडार प्रभारी नूरपुर ने मिलेट्स फसलों के बीज एवं मिनी किट की उपलब्धता के विषय में जानकारी दी।अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों से अपील की सभी अध्यापक अपने भोजन में श्री अन्न के मोटे अनाज का खाने में प्रयोग करे एवं अपने स्कूलों में बच्चों को भी श्री अन्न (मिलेट्स) की जानकारी दे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्री अन्न के लिए शिक्षकों को किया प्रेरित कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि...