सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस बार मुफ्त में बीज वितरण करने के साथ ही रकबा भी बढ़ाया गया है। किसानों को विभागीय पोर्टल पर बीज लेने के लिए टोकन बुक करना होगा। इसके बाद भी उनको बीज दिया जाएगए। जिले में इस बार एक लाख 32 हजार 925 हेक्टयर में मोटे अनाज के खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को राजकीय बीज भंडार से करीब एक कुंतल 30 किलो अनाज का वितरण मुफ्त में किया जाएगा। किसानों में वितरण करने के लिए बीज पहुंच भी गया है, जहां से किसानों को दिया जाएगा। मोटे अनाज में सांवा 14.20 कुंतल 710 पैकेट, बाजरा 31.90 कुंतल 3190 पैकेट, ज्वार 25 कुंतल 120 पैकेट, कोदों 15 कुंतल 500 पैकेट, रागी 33 कुंतल 1100 पैकेट, काकून 90 किलो 30 पैकेट व कुटकी 25 किलो पांच पैकेट में वितरण किया ...