गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज व सचिव सुशील मिश्रा ने किया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षों से दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किए जा रहे शैक्षिक, प्रशिक्षण, पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था के सचिव सुशील मिश्रा ने संस्था की आगामी योजनाओं एवं ब...