अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़। श्री अचलेश्वर धाम से आज सोमवार को श्री अचलेश्वर महादेव मसान नाथ के रूप में भव्य महाकाल पालकी यात्रा निकलेगी। रजत गोस्वामी, आशु भटनागर, पंकज गोस्वामी, अमन वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, बाबू ने बताया कि पालकी यात्रा दोपहर 2 बजे अचलेश्वर मंदिर परिसर से शुरु होगी। श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ होली खेलते हुए, ढोल-बाजों के साथ महाकाल महाराज के जयघोष करते हुए नगर भ्रमण करेंगे। यात्रा पालीवाल स्कूल, हाथरस अड्डा से मदारगेट चौराहा से मानिक चौक शनि द्वार, दुबे पड़ाव तिराहा, दुबे पड़ाव चौराहा से डीएस कॉलेज के सामने से होते हुए दोबारा अचलेश्वर मंदिर, अचल ताल पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.