एटा, अप्रैल 12 -- शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित बाहसैनी मंदिर में भगवान अक्रूर जी महाराज का जन्मोत्सव श्री बारह सैनी रघुनाथ जी महाराज प्रबंध समिति के माध्यम से बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इसके बाद दोपहर में बैंड बाजों के साथ भगवान की प्रतिमा को रथ में सवार कर भव्य यात्रा निकाली गई। भगवान अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ आहुतियां दी। इसके बाद भगवान की रथ यात्रा का शुभारंभ बाहर सैनी मंदिर से हुआ, कटरा मोहल्ला, लोकमनदास तिराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, हाथीगेट, बली मोहम्मद चौराहा होते हुए मेहता पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां अक्रूर जी महाराज की प्रतिमान को विराजमान किया गया और भव्य सामूहिक आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.