रांची, जुलाई 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सोमवार को रथ खींचने के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले दो छात्रों की याद में मंगलवार को श्रीहरि हाई स्कूल का माहौल गमगीन रहा। स्कूल परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान शोकसभा हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्र तिजेश्वर गोप और चंदन कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका वीणा रोज बाखला शोक संदेश पढ़ते समय भावुक हो गईं और उनकी आवाज भर्रा गई। इस दौरान मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों की आंखें भी नम हो गईं। स्कूल में हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। छात्र अपने साथियों को याद कर भावुक हो उठे। यह भी पढ़ें- झारखंड में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के बीच 1100 वोल्ट का करंट दौड़ा, 2 छात्रों की मौत कई छात्र सिसकते नजर आए और कक्षाओं में पढ़ाई भी नहीं हो सकी। शिक्षकों ने बताया कि तिजेश...