श्रीहरि मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने रुपये व जेवरात चुराए
रांची, मई 18 -- रांची। डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित श्रीहरि मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नगदी समेत जेवर लेकर फरार हो गया। इस संबंध में संचालक चंदन घोष ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। चंदन घोष ने आवेदन में कहा कि 17 मई को मंदिर का मुख्य द्वार और खिड़की को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किए। इसके बाद चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर उसमें रखे रुपये और जेवरात चुराकर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी। बताया गया है कि मंदिर की दानपेटी पिछले लगभग पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी। मंदिर समिति के अनुसार, इससे पहले भी इस प्रकार की चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.