श्रीहरि का पूजन कर धारण किया अनंत सूत्र
वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जीवन में सुख-समृद्धि और यश की कामना से आस्थावानों ने भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्दशी पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत एवं पूजन किया। इस तिथि पर क्षीरसागर में शेषनाग पर शयन करते भगवान विष्णु के स्वरूप की पूजा का विशेष विधान सनातनी परिवारों में पूरा किया गया। जिन व्रतियों का यह 14वां वर्ष था उन्होंने विधि विधान पूर्वक व्रत का उद्यापन भी किया। व्रतियों ने ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान-ध्यान के उपरांत पहले अपने ईष्टदेव की पूजा की। इसके बाद क्षीरसागर में शयन करते भगवान विष्णु की आराधना की। कच्चे सूत के धागे में 14 गांठें लगाईं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया गया मंत्रोच्चार के बीच प्रत्येक गांठ पर हल्दी लगाई गई। अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से गांठ युक्त कच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.