बरेली, अप्रैल 12 -- बहेड़ी। चुरैला गांव शिव मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में श्रीहरि कथा हुई। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...