सोनभद्र, मार्च 14 -- कोन। स्थानीय पुरानी बाजार स्थित वर्षों पुराने श्रीहनुमान मंदिर के संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंदिर समिति का गठन किया गया। इस दौरान अनुज कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय गुप्ता, मनीष जायसवाल, पुष्पराज गुप्ता, रमेश चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सुदीप जायसवाल, सुशील गुप्ता, अजय जायसवाल, भूपेन्द्र नाथ शर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, पीयूष जायसवाल, हृदय निवास पाण्डेय को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुमेर शर्मा तथा महामंत्री हरिशंकर वर्मा को बनाया गया। वहीं संगठन मंत्री की जिम्मेदारी शैलेश कुमार रवानी एवं नित्यानंद तिवारी को सौंपी गई। इसके अलावा 10 लोगों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.