बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को श्री हनुमान जयंती का आयोजन हुआ। शिक्षकों व छात्रों ने सुन्दरकांड का पाठ करने के साथ ही विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि भगवान शिव के 11वें रूद्र के रूप में प्रकट हुए भगवान हनुमान महाराज कलयुग के सारथी हैं। बल-बुद्धि-विद्या के दाता है, जो हर-एक परिस्थिति में प्रत्येक स्थान पर व प्रतिपल अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम में सावित्री, खुशबू, खुशी, निकहत, राकेश, राजेश, अनीता, शिवानी, प्रिंस और पवन के साथ ही विद्यालय परिवार के शिक्षक व छात्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.