आगरा, अप्रैल 2 -- ढोलना थाना क्षेत्र में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकलने वाली शोभायात्रा के रूट का इंस्पेक्टर ने निरीक्षण किया। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर पूरे रूट का भ्रमण किया और जानकारी लेते हुए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रखने की बात कही। बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में दो अप्रेल को नगला तैयव खां कश्यप मंदिर से दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगला तैयव खां, किनावा, किनावा चौराहा, साहबजादा, यादव नगर, किनावा गोरला मोहल्ला, देवी नगला होते हुए छिछौरा पहुंचकर शाम छह बजे संपंन होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.