गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल प्रखंड अंतर्गत स्थित रेजो गांव में श्रीहनुमान चालीसा-पाठ के साप्ताहिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य किशोर मिश्रा के मार्गदर्शन में भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। बागेश्वर धाम से दीक्षित जितेंद्र मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया। उससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उसके उपरांत श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की आरती की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने पौराणिक कथाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की महत्ता को उपस्थित जनों के समक्ष रखा। उन्होंन...