प्रयागराज, जून 24 -- सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर में वर्षों से जमा चढ़ावे की राशि एफडी करने की तैयारी हो रही है। मंदिर के दानपात्रों में मौजूद करोड़ों रुपये की राशि को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने एफडी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोटों की गिनती के बाद चढ़ावे की करीब 60 प्रतिशत धनराशि बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट (एफडी) कराने की योजना है। दानपात्रों में मिलने वाली 40 फीसदी राशि चालू खाते में रखने पर विचार हो रहा है। मंदिर के मुख्य परिसर में रखे लगभग 28 दानपात्रों में भी बड़ी मात्रा में चढ़ावे की रकम जमा है। इसके साथ ही हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखे चार बड़े और दो छोटे दानपात्रों में मिली राशि की गिनती की जाएगी। सभी दानपात्रों को प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की संयुक्त व्यवस्था के तहत सील किया गया है। मंदिर प्रबंधन में विवाद के ब...