औरंगाबाद, मार्च 17 -- हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में परमाराध्या अखंड सौभाग्यवती सती माता की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 18 मार्च से शुरू होने वाला श्रीसीताराम महायज्ञ-श्रीराम कथा की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। बुधवार को शोभायात्रा के साथ जलभरी सती माता की कर्म भूमि फाटक पुरानी ठाकुर बाड़ी से शुरू होगा। धमनी देवी स्थान, पचरुखिया, कोईलवां मोड़, करण बिगहा होते हुए चनहट गंगा पुनपुन सूर्य घाट पर आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरेंगे। उसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल कर रखेंगे। इसी दिन सती माता की वैदिक तांत्रिक विधि विधान से अर्चना कर भव्य श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि में गायकी शिवानी दुबे द्वारा देवी जागरण का आयोजन होगा। प्रत्येक दिन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा दिन में रामलीला और रात में रासलीला दिख...