हापुड़, अप्रैल 11 -- श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) की प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय के देवलोक कालोनी स्थित प्रतिष्ठान पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी भगवान श्रीपरशुराम जयंती की तैयारी को लेकर रूपरेखा बनाई गई।महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि इस बार महासभा भगवान परशुराम जयंती के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगी, इसके लिए अभी से रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे, जिनका जन्म भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदाग्नि और माता रेणिका के घर वैशाख शुक्ल तृतीया(अक्षय तृतीया) को हुआ था, वह सात चिरंजीवियों में से एक माने जाते है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, न्याय और शक्ति के प्रतीक है। उनकी जयंती पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.