गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। बृज विहार स्थित प्राचीन श्रीसत्यनारायण मंदिर में शिवालय के जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अनुसार, क्षेत्र के प्रतिष्ठित इस मंदिर में प्रतिवर्ष रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। गत वर्ष रामकथा के दौरान दिल्ली के उद्योगपति राजेंद्र जिंदल ने शिवालय के जीर्णोद्धार में सहयोग का संकल्प लिया था। मई माह में शुरू हुए जीर्णोद्धार कार्य में जिंदल परिवार ने योगदान दिया। कार्यक्रम में पार्षद विनय चौधरी, वीरेंद्र सिंह,शशिकांत तिवारी, रणविजय सिंह, विकास राजपूत, अशोक पांडे सम...