बांदा, नवम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता शहर के श्रीसंकटमोचन मंदिर पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन के मंचन में रामजन्म, सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों का जमघट रहा। बिजली की अत्याधुनिक लाइटों से राम और लक्ष्मण ने ताड़का का वध किया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजक ने बताया कि कानपुर जनपद के कलाकारों द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी जा रही है। श्रीराम जी का अभिनय विनय, दशरथ का अभिनय बलवंत, विश्वामित्र का अभिनय पुनीत, ताड़का-अमर सिंह ने निभाया। पुजारी उमाशंकरदास ने बताया कि रामलीला संपन्न होने पर 26 नवंबर को हवन-यज्ञ के साथ भंडारा आयोजित किया गया। सहयोगी जयकरन सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, विवेक नामदेव, प्रेम किशोर, सुरेन्द्र, राजू द्विवेदी, अशोक कछवाह आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.