कटिहार, अप्रैल 4 -- बारसोई। प्रखंड के एक्शल्ला पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय नाम यज्ञानुष्ठान का आयोजन भक्तिमय वातावरण में प्रसाद वितरण एवं धूलोट के साथ संपन्न हो गया। बताते चलें कि 24 प्रहर नाम यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य आयोजक पंचायत के मुखिया राधाकान्त घोष ने बताया कि उक्त यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम के दौरान श्री श्री 64 महंत महाप्रभु को 172 प्रकार के व्यंजनों के भोग अर्पित किए गए हैं। आयोजन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। भोग स्थल के चारों ओर श्रद्धालू दिन भर उपवास रखकर भोग लगाने की क्रिया में लीन देखे गए। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञानुष्ठान कमेटी के सदस्यों सुरजीत दास, कन्हाई दास, राजू घोष एवं भरत राय...