लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद स्थित भोला टोला इंग्लिश, वार्ड संख्या 2 शैलेश स्थान में सोमवार से तीन दिवसीय श्रीश्री 108 रामायनी महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उपाध्यक्ष शिव शंकर राम द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने महिलाओं के माथे पर कलश रखकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महोत्सव के प्रथम दिन 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कन्याएं सिर पर कलश धारण कर जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरे शहर में भ्रमण करती रहीं। यह शोभायात्रा विद्यापीठ चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधिवत पूजा के साथ कार्यक्रम का अगला चरण शुरू हुआ। शोभायात्रा के समापन के ब...