समस्तीपुर, मार्च 15 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत चकहबीव पंचायत के शाहपुर परोही में श्री श्री 1008 हनुमान महायज्ञ का शुभारंभ 19 मार्च को कलश शोभा यात्रा से होगा। इसमें 501 कलश एवं गाजा, बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं प्रतिदिन संध्या में वृंदावन धाम से आई कथावाचिका रजनीश्वरी मिश्रा द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा। रात्रि में वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी। यज्ञ में टावर झूला, मीना बाजार आदि भी लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी विश्व वैदिक धर्म के राष्ट्रीय प्रचारक पंडित लालबाबू झा ने दी है। वही यज्ञ कमेटी में राजो मिश्र, अरविंद झा, दिलीप झा, मणिकांत झा, विकास झा आदि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.