श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय
पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामलला यज्ञ मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। सुबह से ही पूरे यज्ञ स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी श्रद्धा भाव से मंडप के चारों ओर घूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने वहां स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर जल, पुष्प, अक्षत और बेल पत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निर्धारित समय पर बनारस से आए विद्वान वेदाचार्यों के नेतृत्व में यज्ञवेदी का पूजन और हवन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.