अररिया, जनवरी 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के लैलोखर पंचायत के मधुबनी गांव में श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर भूमि पूजन सह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन विधि विधान के साथ वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूर्व प्रमुख धनजीत सिंह ने बताया कि सात दिवसीय महाविष्णु यज्ञ 20 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। मौके पर पंडित विवेकानन्द झा, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, युवा नेता जोशी मंडल, मुखिया मतलूब आलम, जिला पार्षद रघु प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया मजहर इमाम, सरपंच मजहर अलि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से साकारात्मक उर्जा के साथ आपसी सद्भाव व भाईचारगी और सामाज में समृद्धि बढ़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.