जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। श्रीश्री 1008 बाबा बासुकीनाथ का 17वां वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 10 से 16 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर (श्रीराम मंदिर के पीछे) में होने जा रहा हैं। इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर द्वारा किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष रामा कांत साह ने बताया कि शिव कथा का शुभारंभमंगलवार 10 मार्च की सुबह 08 बजे कलश यात्रा से हुई, कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से निकल कर कथा स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर तक पहुंची। चित्रकुट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक श्री स्वामी सूदर्शनाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से श्री शिवकथा का प्रसंग रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सुनाएंगे। रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...