रांची, अगस्त 24 -- रांची। इटकी रोड, बजरा बरियातू के श्रीश्री शिव-हनुमान जोड़ा मंदिर में सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम में मंदिर कमेटी की ओर से शिवालय में फूलों से मनोहारी सज्जा की गई। कलाकारों ने शिवलिंग का शृंगार कर नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की। मंदिर के पुजारी ब्रजेश पाठक ने महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...