आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- आदित्यपुर। रिवर व्यू कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण में संध्या समय अक्षय तृतीया पर सुंदरकांड एवं भजन कीर्तन हुआ। अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नगीना सिंह द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, विहंगम योग के प्रचारक एवं मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने अतिथियों को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट की। इस अवसर पर विहंगम योग के पुरोहित महावीर विद्यार्थी, देवेश कुमार, बबलू कुमार, अन्नू पांडेय, एसडी प्रसाद, एसके वर्मा, एमके सिंह, सतीश राय, करीम बख्श, राकेश सिन्हा, नवीन कुमार, विनोद वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र शक्ति से मिलता है सिद्ध...