धनबाद, मार्च 21 -- चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला बस्ती स्थित चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री रुद्रमहायज्ञ में यज्ञ मंडप परिक्रमा को लेकर शुक्रवार के अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य पंडित शुभंकर शास्त्री अपने सहयोगी पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ एवं महारूद्र पाठ कराया। वही शाम को 11 हजार दीपकों से महाआरती की गई। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। वही वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका अर्पणा किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा के पाचवें दिन श्री सुखदेव जी महाराज राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि श्री राम का जन्म सूर्य वंशी कुल में दिन में हुआ था, तो श्री कृष्ण का जन्म अमावस्या की आधी रात को हुई थी। कथा मंच को भव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.