भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खानकाह पीर दमड़िया शाह भागलपुर के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बेंगलुरु स्थित अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मानवता, आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों तथा विश्व शांति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। रविशंकर के आमंत्रण पर सज्जादानशीं ने बेंगलुरु स्थित आश्रम में दो दिनों तक कयाम किया। उन्होंने विश्व शांति, मानवीय एकता और अध्यात्मिक जागरूकता के लिए श्रीश्री रविशंकर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सज्जादानशीं के साहबजादे सैयद साद हुसैनी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...