श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
चंदौली, मई 14 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आर्ट आफ लिविंग श्रीश्री रविशंकर के 70वें अवतरण दिवस के अवसर पर बुधवार को औरवाटांड़ स्थित श्री ज्ञान मंदिर' परिसर में गुरु पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर 'महिला सशक्तिकरण' अभियान के तहत सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। गुरु पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान करीब 300 ग्रामीणों के बीच फल, शरबत एवं प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित साथ ही सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.