श्रीश्री रविशंकर के अनुयायियों ने किया 11 यूनिट रक्तदान
पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। विश्व मानवता के प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग के मेदिनीनगर यूनिट के सदस्यों ने रक्तदान शिविर लगाया। मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 यूनिट खून का दान किया गया। रक्तदाताओं ने कहा कि मानव सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से वे भविष्य में भी उत्साहपूर्वक करते रहेंगे। सदस्यों ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पिछले दस वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर लगाने का जनकल्याणकारी कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करती आ रही है, जो समाज के प्रति उसकी सेवा भावना और समर्पण का परिचायक है। रविवार को आस्था, जय प्रकाश, प्रमोद सिंह, रागिनी प्रकाश, विवेक अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, प्रवीण अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.