वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर 17 मार्च को काशी आएंगे। वह यहां सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपने अनुयायियों से शाम चार बजे मिलेंगे। वह यहां एक सत्र को संबोधित भी करेंगे। इससे पूर्व सुबह अपने विशेष विमान से वह दिल्ली से रवाना होकर अपराह्न करीब ढ़ाई बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्रीश्री रविशंकर हवाईअड्डा से सीधे विश्वनाथ धाम जाएंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शक्तिपीठ विशालाक्षी देवी मंदिर भी जाएंगे। रुद्राक्ष सभागार में ध्यान, गान और सत्संग के बाद वह शाम साढ़े छह बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। अपने विशेष विमान से वह देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.