रांची, मार्च 8 -- कांके, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर श्रीश्री महावीर मंडल कांके की बैठक महावीर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश यादव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अरविंद राय, राजकिशोर वर्मा, राजकुमार महतो और विवेक प्रताप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सह संयोजक के रूप में शशि यादव, महामंत्री संदीप यादव, कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो तथा सचिव बिहारी यादव को जिम्मेदारी दी गई। स्वागत अध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार रूसिया और शिवकुमार महतो को चुना गया। कार्यालय मंत्री निरंजन कुमार, हर्ष पौडयाल और राजू राम बनाए गए। उपाध्यक्ष के रूप में अनूप कुमार, निरंजन महतो, अनिल, विनोद वर्मा और विक्रम महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अतीश कुमार सिंह और देवेंद्र प्रकाश स्वामी को मुख्य संरक्षक और गिरजा शंकर पांडेय को ...