जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। श्रीश्री नोकालम्मा मंदिर परिसर में अंतिम दिन को भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलशा भिषेकम किया गया। इसके बाद समाज के महिलाओं द्वारा कुमकुम पूजा किया गया। पूजा के मुख्य यजमान वाई वेंकट शरत एवं वाई सिंदूरी उपस्थित रही। शाम तीन बजे से रंगोली कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली कार्यक्रम में वाई सिंदुरी, वाई अनुश्या की देखरेख में आयोजित किया गया। शाम को मां का अनुपम श्रृंगार किया गया। इसके बाद महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम यात्रा निकाली गई एवं कुमकुम पूजा की गई। इसके बाद आरती के पश्चात भोग का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.