जमशेदपुर, मार्च 1 -- श्रीश्री कांवरिया धाम मंदिर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्रीश्री कांवरिया धाम मंदिर समिति के द्वारा आयोजित समारोह में कमेटी के सदस्यों के बीच पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूलों की होली खेली गई। विकेश सहाय एंड टीम के द्वारा होली गायन आयोजित किया गया एवं शंकर एंड पार्टी के द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई। फूलों की होली खेलने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष जेएन. चौधरी, राजकिशोर प्रसाद, रवि राज दुबे, संतोष सिंह, चंद्रमणि राय, रविराज दुबे, सतेंद्र सिंह, सीताराम, बंसी महतो, सुखदेव उपाध्याय, अशोक गुप्ता, कल्लू सिंह, पवन सिंह, सुमित देवनाथ चंद्रशेखर ओझा, अंजन घोष आदि शामिल हुए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.