किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। एक संवाददाता श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव 31 जनवरी एवं 1 फरवरी यानी आज से मनाया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्याम भक्त उत्साह के साथ मंदिर में जुटे हुए हैं। श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित श्रीश्याम मंदिर में मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भव्य दरबार बनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी भव्य एवं धूमधाम से वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर कर ली गई है। 31 जनवरी को निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.