लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री श्याम परिवार की ओर से तीसरा श्री श्याम एकादशी महोत्सव शुक्रवार को पूजन, भजन, भोग, नृत्य के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राम प्रसाद खेड़ा, तालकटोरा रोड आलमबाग स्थित शिव भोलेश्वर श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दरबार को फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा-अर्चना से हुई। गोंडा से आए भजन गायक भोला रमानी ने भजनों से बाबा की महिमा का गुणगान किया। श्रीश्याम परिवार की ओर से श्याम दरबार में श्रद्धालुओं और बच्चों ने नाचते-गाते भक्ति रस में लीन होकर फूलों की होली खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...