आगरा, अप्रैल 2 -- कस्बा के रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग में बुधवार से श्री शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ है। कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आयोजक सर्वेश गुप्ता एवं स्कंद महाजन सिर पर श्री शिव पुराण रखकर नगर में भ्रमण करते दिखे। पीले वस्त्र पहनें महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। इस दौरान अमित प्रकाश महाजन, अवधेश महाजन, हरि नरायन गुप्ता, पवन गुप्ता, चेतन गुप्ता, हरिओम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, एकता गुप्ता, अमित चंद्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.