वाराणसी, जून 27 -- चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धौरहरा के समीप हरिहरपुर गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञाचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यज्ञशाला का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार, समाज तथा विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर संत-महात्माओं ने कहा कि गाय, गंगा, गीता, गायत्री और गोविंद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संदेश पूरे विश्व तक पहुंचना चाहिए। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...