हजारीबाग, अप्रैल 22 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रीशतचंडी महायज्ञ को लेकर बरही के कोनरा भगवती मंदिर के यज्ञस्थल पर ध्वजारोहण किया गया। 7 मई से शुरू होने वाले श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल है। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण यज्ञाचार्य पंडित जयनंदन मिश्र और आचार्य ऋषिराज वेदव्यास मिश्र ने कराया। आचार्य महेंद्र पांडे और पंडित शेखर सुमन शास्त्री ने सहयोग किया। ध्वजारोहण के साथ ही यज्ञशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यज्ञशाला जगन्नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में तैयार किया जा रहा है। ध्वजारोहण पूजन-अनुष्ठान में यजमान के रूप में ब्रह्मदेव केशरी व उनकी धर्मपत्नी मालती देवी, दिवाकर प्रसाद केशरी व उनकी धर्मपत्नी सुदामा देवी तथा महें...