बाराबंकी, मार्च 27 -- फतेहपुर। नगर के श्रीशक्तिधाम परिसर में गुरुवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शिवम सोनी ने गणेश वंदना से किया। नैमिषारण्य के रामप्रताप लक्खा ने, मेरी अखियों के सामने ही रहना ओ शेरावाली व श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, जैसे कर्णप्रिय भजनों से समां बांध दिया। भजन की धुन पर श्रद्धालु खुद को थिरकने से नही रोक सके। सुल्तानपुर की गायक महक कसौंधन ने गाया..ले के पूजा की थाली, ज्योति मन में जगा ली और चलो बुलावा आया है, जैसे भजन प्रस्तुत किए। प्रख्यात गायक पंकज निगम ने उजली मैया के दर पर आता रहूं हर बार तथा मस्त रहो मैया के नाम की मस्ती में, जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जरवल के आनंद सोनी व फतेहपुर के हिमांशु पोरवाल ने भी भजन प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता ने तेरा नाम लेकर मै...