श्रीविष्णु यज्ञ के चौथे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए स्थानीय केशरी टोला में आयोजित 11दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व सह नवाह संकीर्तन व हवन के चौथे दिन रविवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर स्थापित भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की दर्शन कर पूजा-अर्चना में जुटी रही। इस मौके पर पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,मुख्य पार्षद वीणा देवी सहित कई गणमान्य लोग आयोजन स्थल पहूंचकर भगवान विष्णु के विराट रूप सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख सम्रद्धि की कामना की। वहीं यज्ञस्थल में अनवरत पिछले चार दिनों से जारी हरे राम हरे रामा-हरे कृष्ण हरे कृष्णा की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.