सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी शिव मंदिर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर सैकड़ों कन्याओं का विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमे 20 से 28 मार्च तक श्रीराम कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसका उद्घाटन बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व सदस्य व बगही धाम के संत डॉ शुकदेव दास जी महाराज व रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।शोभा यात्रा कुशमारी शिव मंदिर से बराही होते उफ़रौलिया होते बखड़ी घाट से रीगा मिल होते हुए कुशमारी पहुंची। महायज्ञ में भव्य भंडारा का आयोजन : महायज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष सीताराम महतो व कोषाध्यक्ष राम नगीना महतो ने बताया कि महायज्ञ में श्रीराम कथा वाचक डॉ शुकदेव दास जी महाराज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामलीला का आयोजन अयोध्या के कलाकारों द्व...