आगरा, दिसम्बर 18 -- डॉ. श्रीवास्तव दंपति ने सैनिक कल्याण बोर्ड को इस वर्ष भी एक लाख रुपये की राशि दी है। केंद्रीय हिन्दी संस्थान से सेवानिवृत प्रोफेसर अश्वनी श्रीवास्तव और आरबीएस डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत उनकी पत्नी डॉ. माया श्रीवास्तव ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड को एक लाख रुपये दान किए। इस अवसर पर पीडीजी नरेश सूद, मंजू मित्तल, सरोज गालव, डा. अरुणा प्रकाश उपस्थित रहीं। डा. अरुणा ने भी प्रोत्साहित होकर 51 हजार रुपये का चेक दिया। श्रीवास्तव दंपति पिछले कुछ वर्षों से हर साल यह राशि दान करते आ रहे हैं। राशि का उपयोग वीरगति प्राप्त सैनिकों की वधुओं के कल्याण के लिए किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.