हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी। श्रीवार्ष्णेय सभा के कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र वार्ष्णेय का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रीवार्ष्णेय सभा द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अशोक वार्ष्णेय, पवन गुप्ता, किशोर कुमार वार्ष्णेय, हेमंत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...