बक्सर, मई 17 -- पेज-05 के लिए उधूरा घाट स्थित गोकुल जलाशय पहुंचे श्रद्धालु, कलशों की हुई जलभरी 24 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का होगा समापन फोटो :-05, कैप्सन :- रविवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज ब्रह्मपुर, निज संवाददाता।

महायज्ञ का शुभारंभ हरनाथपुर पंचायत के जवहीं जगदीशपुर गांव में गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज के देखरेख में 21 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान भव्य जलभरी कलश शोभा यात्रा भी निकाली गई। महायज्ञ की शुरुआत 501 कलशों की जलयात्रा से हुई। जिसमें तीखी धूप तथा भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। ...