आरा, अप्रैल 7 -- बचरी में भक्ति का महासंगम पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड के बचरी स्थित बीएसएस कॉलेज का खेल मैदान में एक अप्रैल से शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का मंगलवार को विधि विधान के साथ समापन हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालु उमड़ पड़े। अंतिम दिन यज्ञाधीश श्री गोविन्दाचार्य जी महाराज के कुशल सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य कुंड में आहुतियां डाली गईं। स्वाहा के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञाधीश ने विश्व कल्याण, क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। पूर्णाहुति के समय यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घी, धूप और हवन सामग्री की सुगंध से पूरा बचरी इलाका महक उठा। भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद यज्ञ की समाप्ति के उपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.