गढ़वा, अप्रैल 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तिथि बढ़ाने पर यज्ञ स्थल की तैयारी अंतिम चरण में है । अगले 18 अप्रैल को जल यात्रा से लेकर 23 अप्रैल को पूर्णाहुति तक की सभी तैयारी अंतिम चरण पर है। श्रद्धालुओं को लगातार निमंत्रण दिया जा रहा है। उसी क्रम में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को भी निमंत्रण दिया गया। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध जल, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था, प्रसाद की व्यवस्था के साथ-साथ पूरे परिसर में लाइट की व्यवस्था की गई है। यज्ञ के उपलक्ष्य में सभी देवी देवता के मंदिर का रंग रोगन और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। उसी दौरान आयोजन कमिटि की ओर से यज्ञ शाला में कार्य कर रहे कारीगर और मंदिर में काम कर रहे पेंटर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्...